फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची गीता

Thu, 06 Nov 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग की उत्तर क्षेत्र कैरम स्पर्धा का बुधवार को कालीबाड़ी में शुभारंभ हुआ। इसमें महालेखाकार सुशील कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


एजी हिमाचल के अधिकारी आरएमज जोहरी प्रधान महालेखाकार, सतीश सेठी वरिष्ठ डिप्टी एजी, डा. अमित शर्मा डिप्टी एजी सहित एजी के खेल एवं मनोरंजन क्लब के अध्यक्ष विवेक भास्कर भी मौजूद रहे।

पहले रोज हुए मुकाबलों में एजी पंजाब की भारती ने एजी हरियाणा की अनीता शर्मा को एकल मुकाबले में मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दिल्ली बी की गीता शंकर सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब एजी की भारती को 25-0, 25-6 हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पुरुषों के मुकाबलों में एजी यूपी के निधि कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर एजी उत्तराखंड के डीएस नेगी को 25-0, 25-0 से हराया। वे स्पर्धा में स्लेंब मारने वाले पहले खिलाड़ी हैं। सोसायटी के सचिव हेमेंद्र भारद्वाज ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें