फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: दो साल बाद स्कूल में आकर परीक्षा परिणाम सुनेंगे विद्यार्थी, जानें कब घोषित होगा

Sat, 12 Mar 2022 10:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

कोरोना काल के चलते पिछले दो साल से स्कूलों में 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट किया गया। अब दो साल बाद स्कूल पहुंचकर विद्यार्थी और अभिभावक 31 मार्च को परीक्षा परिणाम सुन सकेंगे। 
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में दो साल बाद 31 मार्च को स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा। नौवीं के परीक्षा परिणाम को 31 मार्च को निकालने पर असमंजस है। 11वीं कक्षा का परिणाम अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में घोषित हो सकता है। कोरोना काल के चलते पिछले दो साल से स्कूलों में 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। इस दौरान कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण परीक्षाएं नहीं हुईं और विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट किया गया।

विज्ञापन


अब दो साल बाद स्कूल पहुंचकर विद्यार्थी और अभिभावक 31 मार्च को परीक्षा परिणाम सुन सकेंगे। दूसरी ओर नौवीं कक्षा की अंतिम परीक्षा 29 मार्च को होने के चलते 31 मार्च को इसके परीक्षा परिणाम घोषित होने पर संशय बना हुआ है, जबकि 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं सात अप्रैल तक चलेंगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाओं का परिणाम अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। 

पहली से लेकर आठवीं तक की कक्षा का परिणाम परिणाम 31 मार्च को निकाला जा सकता है। 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अप्रैल माह में घोषित होगा। - विनोद चौधरी, प्रिंसिपल, डाइट धर्मशाला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें