फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: भाजपा में हार के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू, धवाला पर पलटवार

Mon, 12 Dec 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली/देहरागोपीपुर (कांगड़ा)

सार

कार्यकर्ताओं ने कहा कि देरी से टिकट देने से भाजपा प्रत्याशी लोगों से मिल नहीं पाए और न ही समस्त संगठन को पहचान पाए। कहा कि कुछ काली भेड़ों ने पार्टी में रहकर भितरघात किया है। इन काली भेड़ों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
जवाली में भाजपा की चुनावी समीक्षा बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा क्षेत्र जवाली में हार को लेकर भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में हार के कारणों पर मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की हार के अलग-अलग कारण बताए। हालांकि, ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने भितरघात को हार का मुख्य कारण बताया। कई कार्यकर्ताओं ने हाईकमान की ओर से देरी से टिकट आवंटन को भी हार का कारण बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देरी से टिकट देने से भाजपा प्रत्याशी लोगों से मिल नहीं पाए और न ही समस्त संगठन को पहचान पाए। कहा कि कुछ काली भेड़ों ने पार्टी में रहकर भितरघात किया है। इन काली भेड़ों पर कार्रवाई होनी चाहिए। चुनाव में पूर्व विधायक सहित मंडल, प्रकोष्ठ, मोर्चा भी खुलकर बाहर नहीं आए और भाजपा की जीत को हार में तबदील किया गया। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने कहा कि वह भी साधारण कार्यकर्ता हैं। पहले भी जनता की सेवा में समर्पित रहे हैं आगे भी जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे। कहा कि हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा हूं। कोई भी व्यक्ति कभी भी आकर मुझसे मिल सकता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों की तैयारी आज से शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए पंचायत स्तर पर जाकर संगठन की मजबूती के लिए सूची बनाई जाएगी। इसमें संगठन में जो पुराने कार्यकर्ता भाजपा के सच्चे सिपाही होंगे, उन्हें दोबारा संगठन में जगह दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. राजिंदर सिंह, आशीष, सुलक्षण शर्मा कौल, दिनेश निखिल, गोविंद रपोत्रा, रवि कुमार और प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

धवाला पर पलटवार, भाजयुमो के प्रदेश सचिव बोले- आप तो दबाव बनाकर लाए थे टिकट
 ओपीएस की मांग को घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग के मुद्दे पर भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। देहरा से भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला के आरोपों पर भाजयुमो के प्रदेश सचिव नितिन ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में धवाला पर निशाना साधा कि महोदय आपको देहरा नहीं भेजा था। आप जबरदस्ती दबाव बनाकर टिकट लाए थे। आपने कहा था कि टिकट नहीं तो आजाद चुनाव लड़ूंगा देहरा से। नितिन ने लिखा, अपनी नाकामियों और कारगुजारियों पर भी मंथन कर लिया करो। अपनी कमियां देखो, हमेशा सरकार और संगठन को दोषी मत ठहराओ। साल 1998 से 2022 तक आपने सरकार और संगठन कोसा है। इसी भाजपा ने दो बार मंत्री और एक बार चेयरमैन बनाया। चिंतन करो, मंथन करो। 
विज्ञापन


भाजयुमो के प्रदेश सचिन नितिन ठाकुर ने पहाड़ी भाषा में धवाला को सलाह देते हुए लिखा है कि जट्टे दी मैंह (भैंस) गुआची, कन्नैं गपौड़शंख गप्पां, चुटकले, कनैं टिचकोलियां सुणाई वोट नी मिलदे। सोशल मीडिया में उनकी इस पर पोस्ट पर बाद कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। भाजयुमो के प्रदेश सचिव नितिन ठाकुर से सोशल मीडिया में उनकी पोस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि धवाला को स्वयं का भी आकलन करना चाहिए। ओपीएस एक राष्ट्रीय मुद्दा है। यदि यह लागू होगी तो पूरे देश में लागू होगी। चुनावों में ओपीएस मुद्दा होता तो जिला मंडी में भाजपा नौ सीटें नहीं जीतती। वहीं, इस बारे में देहरा हलके से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। कहा कि अभी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं पढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें