फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सीएम के बाद अब उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी ईवीएम से हो रहे चुनाव पर उठाए सवाल

Wed, 06 May 2026 05:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बाद संसदीय उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ईवीएम से हो रहे चुनाव पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बाद संसदीय उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ईवीएम से हो रहे चुनाव पर सवाल खड़े किए हैं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिंदुस्तान में हो रहे चुनाव निष्पक्ष नहीं हैं। चुनाव आयोग और अन्य केंद्रीय एजेंसियां मोदी सरकार के दबाव में काम कर रही हैं। हालांकि हर्षवर्धन चौहान ने ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने वाली बात को गलत ठहराया। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि परंपराओं को तोड़ा नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन



ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो देश पहले ही ईवीएम चुनाव करवाते थे, वहां अब बैलेट पेपर से चुनाव करवा रहे हैं। चौहान ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बेहतर स्थिति होने की बात कही। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा बगावत भारतीय जनता पार्टी में हैं। हर्षवर्धन चौहान को सोलन नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रभारी बनाया है।

पुलिस कर रही धमकी भरे पोस्टर की जांच
मंत्री ने कहा कि भराड़ी के नजदीक धमकी भरे पोस्टर को लेकर उन्होंने कहा कि घटनाओं को शरारती तत्व अंजाम देते हैं। इस पूरे मामले में पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। हिमाचल प्रदेश कोई भी बड़ा उद्योग बाहर नहीं गया है। अगर छोटे-छोटे उद्योग हिमाचल से जा रहे हैं, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय भी ऐसा होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें