इसी तरह से आगामी दिनों में हिमफेड के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद पर भी तैनाती कर सकती है। ऐसे ही मिल्कफेड, कामगार कल्याण बोर्ड, गुड़िया सक्षम बोर्ड, चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल, मार्केटिंग बोर्ड, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, खादी बोर्ड, वूल फेडरेशन, एचआरटीसी, आपदा प्रबंधन बोर्ड आदि में पद भरे जाने हैं। राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के पद को भी अभी तक नहीं भरा गया है। पिछली सरकारों में ताजपोशियां की गई थीं, मगर वर्तमान सरकार के दो वर्ष बीतने जा रहे हैं, मगर अभी तक इस पद को रिक्त रखा गया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में हाईकमान से विचार-विमर्श कर चुके हैं। ऐसे में इस संबंध में कभी भी फैसला लिया जा सकता है। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि किसे कौन सा पद मिलता है।