फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शाह गिरोह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब, हरियाणा के तस्कर सक्रिय, आरोपियों ने उगले हैं नाम

Thu, 27 Feb 2025 01:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शहर में हाल ही में चिट्टे के साथ पकड़े गए स्थानीय और बाहरी राज्यों के युवाओं से पूछताछ पर ऐसे कई सबूत मिले हैं। 
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराज्यीय तस्कर संदीप शाह की गिरफ्तारी के बाद जिला शिमला में चिट्टा तस्करी पर कुछ हद तक अंकुश जरूर लगा है लेकिन अब दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कई तस्कर यहां सक्रिय होने लगे हैं।

विज्ञापन

शहर में हाल ही में चिट्टे के साथ पकड़े गए स्थानीय और बाहरी राज्यों के युवाओं से पूछताछ पर ऐसे कई सबूत मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि यह आरोपी पड़ोसी राज्यों में बैठे सरगनाओं के इशारे पर शिमला में नशा तस्करी को अंजाम दे रहे थे। जांच में हुए खुलासों के बाद पुलिस ने ऐसे कई अंतरराज्यीय तस्करों की पहचान की है और अब इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के मुताबिक नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद चिट्टा तस्करों ने नशे की डोज के रेट कई गुना बढ़ा दिए हैं। इससे तस्कर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में चिट्टा तस्करी करने वाले गुर्गों और गिरोह के सरगनाओं की गिरफ्तारी की जाएगी। इसको लेकर पुलिस की कई टीमें जांच कर रही है। हाल ही में शिमला में पुलिस ने मल्याणा क्षेत्र से चिट्टे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दूसरे राज्य में बैठे एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर के इशारे पर शिमला में नशा तस्करी के अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। यह सरगना पहले भी जिले के कई क्षेत्रों में नशा तस्करी को अंजाम देता था लेकिन पुलिस ने इस गिरोह के कई गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद यह काफी समय से जिले में नशा तस्करी के कारोबार से दूर था लेकिन शाह की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर नशे से कमाई का सपना लेकर यह सक्रिय हो गया है। इसी तरह शहर में चिट्टे के साथ पकड़े गए कई मामलों में दिल्ली और हरियाणा के कई नशा तस्करों के नाम सामने आ रहे हैं। ब्योलिया क्षेत्र में भी पुलिस ने चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवाओं को गिरफ्तार किया था। इनके भी नशा तस्करों के साथ कनेक्शन की बात सामने आई है। इसको देखते हुए पुलिस जिले के प्रवेशद्वारों पर लगातार नाकाबंदी कर रही है और नशे की गतिविधियों में पाए जाने वाले युवाओं और अन्य लोगों पर लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस के साथ ही सीआईडी की टीमें भी इसमें जुटी हुई है।
विज्ञापन


संदीप शाह, गुरमीत समेत कई तस्करों पर कार्रवाई
शिमला पुलिस चिट्टा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तारी के बाद पंजाब के गुरमीत के अलावा कोटखाई, ठियोग, रामपुर और ननखड़ी में सक्रिय शाही महात्मा गिरोह को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया है। अब पुलिस इनकी वित्तीय जांच कर रही है। इसमें सरगनाओं के बैंक खातों के साथ ही गुर्गों के खातों के लेनदेन की बात भी सामने आ रही है। इसमें लाखों, करोड़ों की ट्रांजेक्शन का पता चला है। इसी आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। गुरमीत और संदीप शाह के मामलों में तो पुलिस को अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन के सबूत मिले हैं। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का मिशन भरोसा के तहत सफाया किया जा रहा है। दूसरे राज्यों से नशा तस्करी करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें