फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल साथ रहकर दुनिया से एक साथ विदा हुए बुजुर्ग दंपती

Fri, 01 Feb 2019 05:32 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सज्याओपीपलु पंचायत के कोहन गांव में बुजुर्ग दंपती ने एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया। जीवनसाथी दंपती के निधन से शोक संतप्त ग्रामीणों ने दोनों की चिताएं एक साथ जलाकर उन्हें अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। 

 

जानकारी के अनुसार वीरवार रात 85 वर्षीय जुध्या देवी पत्नी कांशीराम का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। सुबह परिजन और ग्रामीण जब उन्हें अंतिम संस्कार को श्मशानघाट ले गए तो घर से सूचना मिली कि वृद्घा के 92 वर्षीय पति कांशीराम ने भी पत्नी के वियोग में दम तोड़ दिया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की चिताएं एक साथ जलाई गईं

परिजनों और ग्रामीणों को जैसे ही मृत्यु की सूचना मिली तो वह तुरंत घर आ गए। वृद्घ कांशीराम को भी रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जाया गया जहां दोनों की चिताएं एक साथ जलाई गईं।

इस मौके पर मौजूद हर किसी की आंखों से अश्रुधारा फूट पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों की शादी को 70 वर्ष हो गए थे और वह आज तक इकट्ठे ही रह रहे थे। वह अपने चार बेटों से भी अलग रहते थे और दोनों मृत्यु से एक सप्ताह पूर्व तक अपना खाना भी स्वयं बनाया करते थे।

इस वयोवृद्ध जोड़े के देहावसान पर सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद वंदना गुलेरिया, प्रदेश भाजयुमो महामंत्री रजत ठाकुर, पंचायत प्रधान कमलेश भारद्वाज सहित क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें