उपाध्यक्ष ने कांग्रेसी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वे या तो किसी बोली का शुद्ध अंतकरण कर लें या सीख लें। हंसराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी की धुरी रहे हैं, जिस कारण कांग्रेस कई बार सरकार बनाने में भी सफल रही।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के बाद लोगों के विरोध से घिरे विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। फेसबुक लाइव के दौरान हंसराज ने कहा कि मेरी बातों को सोशल मीडिया में बेवजह तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में अच्छे और प्रभावशाली नेता रहे हैं। मैंने उन्हें सदा ही आदर दिया। उपाध्यक्ष ने कांग्रेसी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वे या तो किसी बोली का शुद्ध अंतकरण कर लें या सीख लें।
विज्ञापन
हंसराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी की धुरी रहे हैं, जिस कारण कांग्रेस कई बार सरकार बनाने में भी सफल रही। अब कांग्रेस खेमे में हलचल है, जिसे मैंने छिंज का नाम दिया, क्योंकि कांग्रेस वर्तमान में अलग-अलग धड़ों में राग अलाप रही है। आज भी मैं अपने बयान पर अडिग हूं जो कांग्रेस को लेकर मैंने कहा। उन्होंने कहा कि चुराह के कुछ कांग्रेसियों ने बेवजह मुझ पर कीचड़ उछालने का काम किया है।