सोलन, सिरमौर के बाद अब शिमला जिला में भी कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। बीते तीन दिनों से शिमला में मामलों की रफ्तार बढ़ी है। कुल पॉजिटिव का आंकड़ा यहां 97 तक पहुंच गया है। अभी भी 43 लोग ऐसे हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सरकार ने जिले के लिए अतिरिक्त कोरोना टेस्ट किट लेने का फैसला लिया है। जिला सोलन और सिरमौर में कोरोना से दहशत का माहौल है। इन दोनों जिलों में संक्रमितों का आंकड़ा सैकड़ों में है।