सौ से लेकर 750 रुपये तक है टोपी की कीमत, सैलानियों को किन्नौरी शॉल भी आ रही है पसंद
विज्ञापन
20,000 रुपये तक बिक रही है किन्नौरी शॉल संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में बर्फबारी के बीच सैलानी और स्थानीय लोग अच्छी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी में लोगों को कुल्लू टोपी खूब आकर्षित कर रही है। हिमपात के चलते शहर में सैलानी बढ़े हैं जिससे प्रदर्शनी में भी लोगों को भीड़ उमड़ रही है।
किन्नौरी पट्टी की शॉल की भी खासी मांग है। प्रदर्शनी में द बिजलेश्वर संस्था ने हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। इनमें शॉल, स्टाॅल से लेकर लेडीज गर्म सूट और सदरी भी शामिल हैं। प्रदर्शनी में विभिन्न उत्पाद शामिल किए गए हैं। इनमें लेडीज गर्म सूट 2000 से 8000 रुपये तक, किन्नौरी शॉल 20 हजार, शीप वूल शॉल 800 से 5000 रुपये, लैंब वूल शॉल 8000 रुपये, खरगोश की ऊन से बनी शॉल 1000 से 7000 रुपये, याक वूल 600 से 5000 रुपये, पश्मीना वूल की शॉल 4000 से 25000 रुपये तक बिक रही है। इसके साथ प्रदर्शनी में सदरी और कोट की भी खासी मांग है। इनमें लेडीज सदरी 600 रुपये से 2000 रुपये, पुरुष सदरी 800 से 4000 रुपये और लेडीज के लांग कोट 4000 रुपये तक बिक रहे हैं। प्रदर्शनी के आयोजक एवं प्रबंधक बागचंद ने बताया कि हिमपात के बाद शहर में सैलानियों की संख्या बढ़ी है जिससे प्रदर्शनी में भी खासी भीड़ लग रही है।