अधिसूचना जारी करते हुए लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि ग्रांफू-काजा वाया कुंजुम दर्रा मार्ग खुल गया है और स्पीति घाटी जिला मुख्यालय से जुड़ गई है। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने को कहा है।
करीब छह महीने के बाद सामरिक महत्व के ग्रांफू-काजा मार्ग से अब छोटे वाहन दौड़ सकेंगे। सीमा सड़क संगठन ने इस मार्ग से बर्फ हटा दी है और रविवार को जिला प्रशासन ने बड़े वाहनों को छोड़कर सभी छोटे और दो पहिया वाहनों के लिए सड़क को खोल दिया है। इसकी अधिसूचना जारी करते हुए लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि ग्रांफू-काजा वाया कुंजुम दर्रा मार्ग खुल गया है और स्पीति घाटी जिला मुख्यालय से जुड़ गई है।
विज्ञापन
उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने को कहा है। कहा कि वाहनों की आवाजाही मौसम और सड़क की स्थिति को देखकर होगी। बता दें यह मार्ग पिछले साल के मुकाबले 20 दिन पहले खुल गया है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल शबरीश वालची ने कहा कि 2021 को 21 मई को यातायात बहाल हुआ था। इसके बाद पांच नवंबर को फिर बर्फबारी से बंद हो गया था।