आग में करीब 80 प्रतिशत झुलसी रेगणू ने सोमवार रात 11 बजे दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि जनवरी में भी क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला पेश आ चुका है। आनी के तहत ओलवा गांव की गीता देवी भी जंगल की आग को बुझाते समय बुरी तरह से झुलस गई थी।
महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। एसएचओ आनी भाग सिंह ने बताया कि सोमवार रात को आग में झुलसी महिला की आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद आनी पुलिस दल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने के लिए शिमला रवाना हो गया है।