एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद को एसडीएम नूरपुर, एसी टू डीसी सोलन शिल्पी बेगटा को एसडीएम हमीरपुर, एसडीएम भोरंज विजय कुमार को एसडीएम सलूणी, आरटीओ सोलन नरेंद्र कुमार को एसडीएम रामपुर, प्रोजेक्ट अधिकारी आईटीडीपी किन्नौर कुलदीप सिंह पटियाल को एसडीएफ फतेहपुर, प्रतीक्षारत
अंकुश शर्मा को एसडीएम नगरोटा बगवां लगाया है। वहीं, छह अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इनमें सहायक सेटेलमेंट अफसर कुल्लू सतीश कुमार को भू अधिग्रहण अधिकारी पार्वती परियोजना का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।
इसके अलावा जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोलन विवेक शर्मा को आरटीओ सोलन, सहायक सेटेलमेंट अधिकारी कांगड़ा मलोग सिंह को आरटीओ कांगड़ा, एसडीएम भरमौर पृथ्वीपाल सिंह को एडीएम
भरमौर, एसी टू डीसी किन्नौर सुरेंद्र कुमार को प्रोजेक्ट अधिकारी आईटीडीपी किन्नौर, सहायक सेटेलमेंट अफसर सोलन रजनीश कुमार को एसी टू डीसी सोलन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।