फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से झुलसी महिला ने तोड़ा दम, दो दिन में तीन की मौत

Wed, 30 May 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में जंगल की आग ने भयानक रूप ले लिया है। दो दिन के भीतर जंगल की आग ने तीन लोगों की जान ले ली। आनी विकास खंड की डिंगीधार पंचायत के ओडी गांव की रेगणू देवी (46), पत्नी शिव दयाल आखिरकार आईजीएमसी शिमला में जिंदगी की जंग हार गईं। 

विज्ञापन


बीते सोमवार को जंगल से फैली आग से अपनी घास की टोली और बगीचे को बचाते समय वह बुरी तरह से झुलस गई थीं। आनी में प्राथमिक उपचार देने के बाद रेगणू  को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। 

विज्ञापन

80 प्रतिशत झुलसी थी महिला

आग में करीब 80 प्रतिशत झुलसी रेगणू ने सोमवार रात 11 बजे दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि जनवरी में भी क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला पेश आ चुका है। आनी के तहत ओलवा गांव की गीता देवी भी जंगल की आग को बुझाते समय बुरी तरह से झुलस गई थी।

महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। एसएचओ आनी भाग सिंह ने बताया कि सोमवार रात को आग में झुलसी महिला की आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद आनी पुलिस दल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने के लिए शिमला रवाना हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें