फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्याज और आलू के बाद अब टमाटर हुआ लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर बाजार मंडी में 50 किलो बिका
विज्ञापन

प्याज 50 और आलू 40 रुपये प्रतिकिलो बिका
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्याज और आलू के बाद अब टमाटर ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चार दिन पहले 30 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला टमाटर बुधवार को 50 रुपये किलो बिका।
विज्ञापन


लोअर बाजार सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आई सरिता, कामिनी और रमेश ने बताया कि पहले ही हरी सब्जियों के बढ़ते दामों से खर्चा बढ़ गया है। सब्जियों के दाम देख कर आधा किलो से ज्यादा सब्जी नहीं खरीद पा रहे। टमाटर के अलावा प्याज 50, आलू 35 से 40, शिमला मिर्च 80, मटर 160, फूल गोभी 80, लौकी और बैंगन 60 रुपये प्रतिकिलो बिक रहे हैं। सब्जी विक्रेता मनोज और शेर सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी में बाहरी राज्यों से टमाटर की सप्लाई आना बंद हो गई है। ऐसे में इसके दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं। लोअर बाजार सब्जी मंडी में जुबड़ट्टी, रामपुरी और टुटू सहित अन्य क्षेत्रों से टमाटर की आपूर्ति आ रही है जो मांग के अनुसार काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें