फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुफ्टाधार के बाद अब मालरोड पर दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Mon, 16 Feb 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे माल रोड से सटे यूएस क्लब क्षेत्र में तेंदुआ सड़क पर घूमता नजर आया।
विज्ञापन
तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुफ्टाधार के रिहायशी इलाकों के बाद अब शहर की माल रोड पर भी तेंदुए के पहुंचने से लोगों में दहशत है। सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे माल रोड से सटे यूएस क्लब क्षेत्र में तेंदुआ सड़क पर घूमता नजर आया। पेयजल कंपनी के कीमैन सुशील कुमार नाभा से जाखू जा रहे थे। सुशील रोजाना सुबह जाखू और लक्कड़ बाजार क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जैसे ही वे शिल्ली चौक पर माल रोड से यूएस क्लब की ओर मुड़े, अचानक सामने तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। इसी दौरान एक गाड़ी वहां से गुजरी। उसे देखकर चालक ने गाड़ी रोक ली। तेंदुआ कुछ देर सड़क पर खड़ा रहा। बाद में गाड़ी की लाइट पड़ते ही साथ लगती काॅलोनी की ओर भाग गया। इसके बाद सुशील जाखू की ओर चले गए।

यूएस क्लब क्षेत्र में पहले भी तेंदुए के घूमने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। बीते सप्ताह शहर के कुफ्टाधार क्षेत्र में भी रिहायशी इलाके के बीच तेंदुआ पहुंच गया था। इसकी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। लोगों का कहना है कि लावारिस कुत्तों की तलाश में तेंदुआ अब रिहायशी इलाकों की ओर आ रहा है।
विज्ञापन


वन विभाग का कहना है कि रात के समय तेंदुआ जंगलों से सटे रिहायशी इलाकों में आ सकता है। ऐसे में लोगों को रात के समय बाहर निकलते हुए सावधानी बरतनी चाहिए। जिन इलाकों में बार-बार तेंदुए की आवाजाही की सूचना मिलती है, वहां उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें