फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह बंधन में बंधने के बाद सेहरा लगाकर बीएड की परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा

Tue, 20 Oct 2020 09:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
दूल्हा अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ में आई एक बरात का दूल्हा अमित कुमार पहले विवाह बंधन में बंधा और उसके तुरंत बाद सेहरा लगाकर बीएड की परीक्षा देने किशनपुरा स्थित बीएड कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंच गया। अभ्यर्थी परीक्षा देने के बाद वापस विवाह में शामिल हो गया। अमित कुमार नैनादेवी का रहने वाला है और चंडीगढ़ से बीएड कर रहा है। उसका परीक्षा केंद्र अर्की था लेकिन उसने विवि के कुलपति से विशेष अनुमति लेकर बीएड कॉलेज किशनपुरा में परीक्षा देने की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन


उसे पता था कि वह बारात लेकर नालागढ़ जाएगा और वहां पर बीएड कॉलेज में परीक्षा देगा। इसके लिए उसने विवि से अनुमति ले ली थी। इस पर कॉलेज प्रशासन ने उसे बीएड के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दिलाई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. शेर सिंह ने बताया कि अमित कुमार का परीक्षा केंद्र अर्की था लेकिन वह विशेष अनुमति पत्र उनके कॉलेज का लेकर आया था जिस पर उन्होंने उसे परीक्षा दिलाई। दूल्हे के वेश में छात्र अमित दो बजे कॉलेज पहुंचा और अपनी परीक्षा देने के बाद वापस अपनी शादी समारोह में शामिल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें