फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गिरि के बाद अब गुम्मा से भी राजधानी को मिलेगा शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुम्मा परियोजना में लगेगा यूवी ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन

3.70 करोड़ रुपये से होगी प्लांट की स्थापना
अल्ट्रा वाॅयलेट तकनीक से शुद्ध होगा पानी, गिरि में पहले से लगा है यह प्लांट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गुम्मा से भी अब शहर को शुद्ध पानी मिलेगा। गिरि परियोजना की तर्ज पर गुम्मा में भी पानी शुद्ध करने के लिए यूवी ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के प्रस्ताव को निदेशक मंडल ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट पर 3.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बीते महीने भी निदेशक मंडल की बैठक में इसे चर्चा के लिए रखा था। हालांकि इसे अंतिम मंजूरी नहीं मिली थी। अब इसे मंजूरी दे दी है। गुम्मा शिमला की सबसे बड़ी परियोजना है जहां से शहर को 24 एमएलडी तक पानी मिलता है। अब इस पानी को क्लोरीनेशन के अलावा अल्ट्रा वायलेट तकनीक से भी शुद्ध किया जाएगा। इस तकनीक में पानी को अल्ट्रा वायलट किरणों के बीच से गुजारकर शुद्ध किया जाता है। अभी तक गिरि परियोजना के लिए ही संजौली में यह प्लांट लगाया है। बैठक में पानी के गलत बिल जारी करने को लेकर भी महापौर सुरेंद्र चौहान ने सवाल उठाए। कहा कि लोगों को गलत बिल न दिए जाएं। पानी की नियमित आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन




बैठक में यह फैसले भी लिए गए
पेयजल कंपनी में कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरेंगे 45 पद
तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों को एक साल का और सेवा विस्तार मिला
कंपनी के कर्मचारियों की नई इंसेंटिव पॉलिसी को भी मंजूरी
एजीएम का खाली पद भरने को भी निदेशक मंडल ने दी मंजूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें