फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: 12वीं कक्षा में दूसरी बार फेल होने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पुल से नाले में कूदकर की आत्महत्या

Mon, 19 May 2025 03:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजधानी शिमला में एक छात्रा ने 12वीं कक्षा में दूसरी बार फेल होने पर खौफनाक कदम उठाया। 
विज्ञापन
छात्रा ने की खुदखुशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला में बारहवीं कक्षा में दो बार फेल होने पर एक छात्रा ने पुल से नाले में कूदकर अपनी जान दे दी। मामला रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। मृतका की पहचान दीक्षा के रूप में हुई है। दीक्षा मूल रूप से सिरमौर जिले के शिलाई के गोरवा गांव की रहने वाली थी। वह वर्तमान में शिमला के पाटी गांव में किराये के कमरे में परिवार के साथ रह रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हाल ही में सीबीएसई बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम निकला था। इसमें छात्रा लगातार दूसरी बार फेल हुई, जिसका सदमा वह सहन नहीं कर सकी। छात्रा ने मैहली-शोघी बाईपास सड़क पर बड़ागांव के पास पुल से नाले में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसे देख लिया। लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही न्यू शिमला पुलिस थाना की एक टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है की छात्रा के पिता शिमला में ही मजदूरी करते हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें