फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात आठ बजे के बाद अब रोहतांग नहीं जा सकेंगी गाड़ियां, प्रशासन ने लिया सबक

Sun, 26 Aug 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

राहनीनाला में तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत से प्रशासन ने आखिर सबक ले ही लिया। मूसलाधार बारिश और घनी धुंध की वजह से प्रशासन ने अब मनाली-लेह मार्ग पर 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा को रात के समय वाहनों से पार करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग पर गुलाबा में लगाए गए बैरियर से रात आठ बजे के बाद वाहनों को को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यही नहीं, मनाली से रोहतांग तक सड़क में ब्लैक स्पॉट का चयन कर, वहां पर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे।

बता दें कि अमर उजाला ने रात के समय रोहतांग में वाहनों की आवाजाही को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। तीन दिन पहले राहनीनाला में एक स्कारपियो गाड़ी रात करीब साढ़े बारह बजे गुलाबा बैरियर को पार कर रोहतांग जाते समय 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी।
विज्ञापन


इसमें तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पूर्व भी राहनीनाला में दो लामाओं की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि गत दिनों राहनीनाला में दो लामाओं और 11 लोगों की दर्दनाक मौत को देखते हुए प्रशासन की ओर से यह निर्णय सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है।

उन्होंने कहा कि आजकल खराब मौसम के चलते रोहतांग मार्ग पर छाई धुंध में वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। भविष्य में कोई हादसा न हो इसके लिए यह निर्देश जारी किए गए हैं। मौसम साफ होने के बाद ही रात में वाहनों को रोहतांग पार करने की अनुमति दी जाएगी।

कहा कि रोहतांग मार्ग की देखरेख कर रहे बीआरओ अधिकारियों से रोहतांग मार्ग पर हादसे रोकने के लिए सभी ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां क्रैश बैरियर लगाने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें