फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमखंड पार करने के बाद नौ किमी का सफर कर महिला को पहुंचाया अस्पताल

Thu, 19 Mar 2020 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर(चंबा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दर्द से कहरा रही महिला को पीठ पर उठा खड़बग्गा से हरच्छू तक नौ किलोमीटर रास्ता और प्लानी नाले में गिरे हिमखंड को पार कर ग्रामीणों को पहुंचाना पड़ा। जिसके बाद हरछू से ग्रामीण निजी वाहन के जरिये सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचे। प्लानी नाले में हिमखंड गिरने से सड़क बंद है। कहने को तो बडग्रां में हेल्थ सब सेंटर खोला गया है। बावजूद यहां पर सुविधाएं न होने की सूरत में लोगों की परेशानियों में ही इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन


भरमौर उपमंडल के बडग्रां निवासी रविंदर कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता का कुछ माह पूर्व प्रसव हुआ था। वीरवार की सुबह उसकी तबीयत खराब हो गई। घरेलू उपचार के बाद भी सुनीता की हालत में सुधार न होने की सूरत में उसने परिजनों से बात कर पत्नी को सिविल अस्पताल भरमौर ले जाने की बात कही। जिसके बाद वह पत्नी को पीठ पर उठाकर अन्य लोगों की मदद से नौ किलोमीटर का सफर तय कर हरछू तक पहुंचा।

इस दौरान उनके साथ आए सागर, कन्हैया, कौंर, नारद, हुकमी, सरनू, बंटी, हाको ने बताया कि भरमौर से बडाग्रां करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।  बडग्रां के प्लानी नाले में हिमखंड गिरने से हरछू-बड़ग्रां मार्ग बंद पड़ा हुआ है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। लोगों ने जैसे-तैसे कर बीमार महिला को हिमखंड पार करवा कर हरछू तक पहुंचाया। जहां से आगे उन्हें निजी गाड़ी के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


सीविल अस्पताल भरमौर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंकित शर्मा ने हरछू से एक महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। जिसे प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद दाखिल किया गया है। बहरहाल, उनकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें