46 साल के लंबे अंतराल के बाद देश के प्रधानमंत्री धर्मशाला के पुलिस मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी धर्मशाला पुलिस मैदान में जनसभा करने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे, जो प्रधानमंत्री रहते धर्मशाला में रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले अक्तूबर 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में जनसभा को संबोधित किया था।
हालांकि, पुलिस मैदान इसके अलावा भी कई ऐतिहासिक रैलियों की मेजबानी कर चुका है, लेकिन किसी प्रधानमंत्री की पुलिस मैदान में 27 दिसंबर को दूसरी रैली होगी। वहीं, पीएम की लाभार्थी रैली को लेकर जयराम सरकार के आला अधिकारियों सहित जिला प्रशासन ने तैयारियों में दिन-रात एक कर दिया है।