फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता शकील अहमद को बनाया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेशाध्यक्ष

Sun, 30 Sep 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन निवासी अधिवक्ता शकील अहमद शेख को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से संचालित मिशन मोदी अगेन पीएम अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष राकेश पठानिया ने की है।

विज्ञापन


अधिवक्ता शकील अहमद शेख ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के समस्त पदाधिकारियों को आभार प्रकट किया है। अहमद शेख ने कहा कि वह अपनी इस नियुक्ति को गौरवपूर्ण समझते हैं।

उन्होंने कहा कि वह राष्ट्र निर्माण की सहभागिता में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें कानूनी सलाहकार के रूप में राष्ट्रीय मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 संगठन में भी स्थान देने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें