झूठे फॉर्म वापस लो नहीं तो होगा विरोध : धर्माणी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लग चुकी है और झूठी गारंटी पूरा करने वाला झूठा फॉर्म वापस नहीं लिया तो इसका विरोध होगा। यह फॉर्म पूरे हिमाचल प्रदेश में घूम रहा है, जिसके माध्यम से कांग्रेस नेताओं के दावे से महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीने मिलने जा रहे हैं। उसके ऊपर मुख्यमंत्री सुक्खू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का चित्र लगा हुआ है। इस योजना का नाम भी सरकार की ओर से स्वीकृत कर दिया गया है, जो इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना है। इस फार्म को कांग्रेस पार्टी को वापस लेना होगा, नहीं तो आंदोलन करेंगे।