फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह एचएएस अफसरों को मिलेगा प्रशासनिक भत्ता

Sat, 29 Aug 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएएस कैडर में 18 साल की सेवाएं पूरी करने वाले 16 अफसरों को अब दो हजार रुपये प्रतिमाह का प्रशासनिक भत्ता भी दिया जाएगा। शनिवार को मुख्य सचिव ने इसकी अधिसूचना जारी की। प्रशासनिक भत्ता पाने वालों में 1997 कैडर के एचएएस चंद्र प्रकाश, संदीप कुमार, अमरजीत सिंह, गोपाल चंद, अश्विनी कुमार चौधरी, दर्शन लाल कालिया, कल्याण चंद चमन, भुवनेश्वरी वोहरा, अरुण कुमार शर्मा, रघुवीर सिंह वर्मा, शशि ठाकुर, डॉ. मान सिंह, संजय शर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार गुप्ता, राजेश्वर गोयल और देवेंद्र कुमार रतन शामिल हैं।
विज्ञापन


शशिपाल नेगी होंगे आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड- हिमाचल सरकार ने एसडीएम सलूणी शशिपाल नेगी को जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती दी है। उन्होंने संजय कुमार धीमान को रिलीव किया है। हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में आवश्यक प्रोफेशनल एवं सेटलमेंट प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद किशोरी लाल शर्मा को एसडीएम सलूणी की तैनाती दी गई है। साथ ही तहसीलदार सलूणी को एसडीएम सलूणी का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। यह कार्यभार किशोरी लाल शर्मा के पदभार ग्रहण करने तक रहेगा।

दो विधेयकों की अधिसूचना जारी- हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधानसभा में एक दिन पहले पारित दो विधेयकों को अधिसूचित कर दिया है। ये हिमाचल प्रदेश अधिवक्ताओं के क्लर्कों की कल्याण निधि विधेयक 2015 और हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यानिकी एवं वानिकी संशोधन विधेयक 2015 की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें