प्रदेश सरकार ने एक अधिकारी के छुट्टी पर और दो अधिकारियों के विदेश दौरे पर जाने के चलते छह आईएएस अधिकारियों को उनके विभागों के अतिरिक्त कार्यभार सौंपे हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता के छुट्टी पर जाने के बाद प्रमुख सचिव जेसी शर्मा को पशुपालन और सचिव पूर्णिमा चौहान को आयुर्वेद व आरपीजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह व निदेशक पर्यटन सीपी वर्मा के विदेश दौरे पर जाने बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी मनीषा नंदा को पर्यटन, प्रमुख सचिव ऊर्जा प्रबोध सक्सेना को वन, निदेशक ग्रामीण विकास राकेश कंवर को निदेशक पर्यटन और सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आरके प्रूथी को निदेशक हिपा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
जेएस सोढी बने आईपीएच के मुख्य अभियंता
शिमला। प्रदेश सरकार ने अधीक्षण अभियंता जेएस सोढी को आईपीएच विभाग में मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नति दी है। सोढी को शिमला जोन के मुख्य अभियंता के पद पर तैनाती दी गई है। मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।