फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केएनएच में बच्चों के आधार कार्ड फिर बनने शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न जिलों से अस्पताल आए अभिभावकों को मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में 0 से 5 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड दोबारा से बनने शुरू हो गए हैं। इससे प्रदेशभर से अस्पताल आने वाले अभिभावकों को राहत मिली है। बच्चों के आधार कार्ड बनने की पुष्टि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार ने की है।
विज्ञापन

मातृ एवं शिशु कमला नेहरू अस्पताल में बीते सप्ताह बच्चों के आधार कार्ड बनना बंद हो गए थे। इस वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों से अस्पताल आने वाले अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। अभिभावक बिना आधार कार्ड बनवाए लौट रहे थे। अभिभावकों की इस परेशानी का मुद्दा स्वास्थ्य निदेशालय भी पहुंचा था। लिहाजा अब दोबारा से व्यवस्था शुरू होने के बाद काफी हद तक राहत मिली है। बता दें कि अस्पताल में रोजाना 25 से 30 डिलीवरी होती हैं, वहीं फील्ड से 5 से 10 अभिभावक बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए अस्पताल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें