फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को विशेष शिविरों में लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
addministration opend a vaccination camp
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमा लगाएगा छह विशेष कैंप, सिविल अस्पताल जुन्गा में 14 को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

जुन्गा (शिमला)। दिव्यांग व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए मशोबरा ब्लॉक में छह विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इसमें पंजीकृत 272 दिव्यांग व्यक्तियों का टीकाकरण होगा। बीएमओ मशोबरा डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आग्रह पर अक्षम व्यक्तियों के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इसमें फ्रंट लाइन वर्कर और 44 वर्ष से इससे अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को रूटीन में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 जून को सिविल अस्पताल जुन्गा, 15 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटी, 16 जून को पंचायत थड़ी, 17 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशोबरा, 18 जून को पी एचसी टुटू और 19 जून को पीएचसी घणाहट्टी में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि जुन्गा में 41, कोटी में 40, थड़ी में 32, मशोबरा में 94, टुटू में 44 और घनाहट्टी में 65 दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीकरण वैक्सीनेशन के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें