फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लाख राशन कार्ड धारकों को झटका, इस बार फीकी रहेगी दीवाली

Tue, 10 Oct 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के 18 लाख राशन कार्ड धारकों को सरकार ने झटका दिया है। सरकार के इस फैसले से इस बार उपभोक्‍ताओं की दीवाली फीकी रहने वाली है। दरअसल हिमाचल सरकार इस बार दिवाली पर कार्ड धारकों को चीनी का अतिरिक्त कोटा नहीं देगी। 
विज्ञापन


हर साल फेस्टिवल कोटे के तहत उपभोक्ताओं को दीवाली के दौरान दी जाने वाली 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी पर सरकार ने कट लगा दिया है। अक्तूबर महीने में उपभोक्ताओं को चीनी का नियमित कोटा ही दिया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति तरुण कपूर ने इसकी पुष्टि की है।

प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति हर माह सरकार आधा किलो चीनी का कोटा देती है। दिवाली के दौरान फेस्टिवल कोटे के तहत प्रति व्यक्ति को सौ ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाती थी, लेकिन इस बार सरकार ने फेस्टिवल कोटा न देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्र से चीनी पर नहीं मिली सब्सिडी

फेस्टिवल कोटे को बंद करने का कारण केंद्र सरकार से चीनी पर सब्सिडी नहीं देना बताया जा रहा है। केंद्र सरकार ने इस साल मई महीने से हिमाचल को चीनी पर सब्सिडी देना बंद कर दिया है। वर्तमान में प्रतिमाह राशन कार्ड धारकों को हिमाचल सरकार अपने खर्च पर चीनी पर सब्सिडी दे रही है। 

फेस्टिवल कोटे के तहत प्रति उपभोक्ता सौ ग्राम अतिरिक्त चीनी देना सरकार के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसे में सरकार ने इस साल दीवाली पर फेस्टिवल कोटे को ना देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें