प्रदेश सरकार ने कई एचएएस अधिकारियों के अनिवार्य पेशेवर प्रशिक्षण कार्यक्रम में जाने के चलते 12 अधिकारियों को 25 जुलाई से अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। विजय कुमार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा, विवेक कुमार को आरटीओ सोलन, सुरिंदर माल्टू को संयुक्त निदेशक खाद्य आपूर्ति, डॉ. अमित गुलेरिया को एसडीएम मनाली व संयुक्त निदेशक एबीवी पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
बाबू राम शर्मा को एसडीएम डोडरा क्वार, रोबिन जॉर्ज को संयुक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति, भावना को सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग, तहसीलदार गोहर को एसडीएम चिच्योट, तहसीलदार तीसा को एसडीएम चुराह, तहसीलदार इंदौरा को एसडीएम इंदौरा, तहसीलदार बंगाणा को एसडीएम बंगाणा और तहसीलदार पद्धर को एसडीएम पद्धर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक आरडी धीमान की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।