फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब खरीद: अदाणी ने एक श्रेणी में 10 और दो में 6-6 रुपये बढ़ाए दाम, विरोध के बाद किया फेरबदल

Sun, 27 Aug 2023 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और संजय चौहान का कहना है कि मंडियों में सेब के दाम 130 से 140 रुपये किलो हैं। अदाणी ने मार्केट क्रैश करने का षड्यंत्र रचा है।
विज्ञापन
ठियोग के सैंज में अदाणी समूह का कोल्ड स्टोर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागवानों के विरोध के बाद रविवार को अदाणी ने सेब खरीद के दामों में फेरबदल किया। एक श्रेणी में 10 रुपये और दो श्रेणियों में 6-6 रुपये ही बढ़ाए हैं। लार्ज, मीडियम, स्मॉल श्रेणी में 10 रुपये बढ़ाकर दाम 95 से 105 कर दिए हैं, जबकि एक्स्ट्रा स्मॉल और ईईएस श्रेणी में 6-6 रुपये ही बढ़ाए हैं। बागवानों को कीमतों में यह बदलाव रास नहीं आया है। बागवानों का कहना है कि कंपनी छलावा देने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


एक्स्ट्रा स्मॉल के दाम 85 से 95 रुपये के स्थान पर 91 रुपये और ईईएस के दाम 75 से 85 के स्थान पर 81 रुपये घोषित किए हैं और बागवानों को महज 2 रुपये ही लाभ होगा। हालांकि 60 फीसदी से कम रंग वाले सेब के रेट 25 से 40, आरओएल का रेट 28 से 40 और अंडर साइज का रेट 20 से 25 किया है। अदाणी ने देवभूमि के मुकाबले एलएमएस को छोड़कर अन्य श्रेणियों में एक-एक रुपये अधिक दाम घोषित किए हैं।

संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और संजय चौहान का कहना है कि मंडियों में सेब के दाम 130 से 140 रुपये किलो हैं। अदाणी ने मार्केट क्रैश करने का षड्यंत्र रचा है। अदाणी के रेट से मंडियों में अनिश्चितता के चलते बागवानों ने अदाणी के स्टोर खाली रखने का फैसला लिया है। रविवार को घोषित रेट भी भ्रमित करने का प्रयास है। सरकार कंपनियों पर सीधा नियंत्रण कर मंडियों के अनुरूप दाम तय करे। अदाणी के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


सेब खरीद के अब तक के सबसे ऊंचे रेट
अदाणी अदाणी कंपनी के प्रतिनिधि ने दावा किया है कि सेब खरीद के अब तक के सबसे ऊंचे रेट जारी किए हैं। 105 रुपये प्रतिकिलो आज तक का सर्वाधिक रेट है। स्थानीय मंडियों की कीमतों के साथ प्रतिस्पर्धा बनाते हुए बीते साल से 29 रुपये अधिक दाम घोषित किए हैं। बागवानों को क्रेट उपलब्ध करवाए हैं ताकि पैकिंग का खर्चा खत्म हो, अगर यह खर्चा जोड़ें तो दाम 105 से बढ़कर 135 हो जाते हैं। ट्रांसपोर्टेशन पर अनुदान दे रहे हैं, आपदा के चलते गुणवत्ता में छूट देकर सेब अस्वीकार नहीं कर रहे। 

मंडियों में स्थिर रहेंगे सेब के दाम : कुलदीप
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप राठौर के अनुसार अदाणी की ओर से सेब खरीद रेट में बढ़ोतरी से मंडियों में कीमतें स्थिर रहेंगी। पिछले साल कंपनी ने एक हफ्ते बाद सेब के घोषित दामों में कटौती की थी, पहली बार बढ़ोतरी की है। बागवानों से धोखा किया तो हमारे पास विकल्प खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें