फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री रवीना टंडन ने डलहौजी में मनाया जन्मदिन, सेट पर काटा केक

Mon, 26 Oct 2020 09:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्यटन नगरी डलहौजी में शूटिंग करने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोमवार को शूटिंग के दौरान सेट पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके साथ अन्य कलाकार मौजूद रहे। रवीना टंडन वेबसीरिज की शूटिंग के लिए डलहौजी पहुंची हैं।

विज्ञापन


सोमवार को उनका जन्मदिन था। शूटिंग के दौरान उनके सहयोगी सेट पर ही केक लेकर पहुंच गए। रवीना टंडन और उनके साथ शूटिंग में मौजूद अन्य कलाकारों ने मिलकर जन्मदिन मनाया। रवीना टंडन ने केक काटा। 

अगले दस दिन तक रवीना टंडन वेबसीरिज की शूटिंग के लिए डलहौजी में ही रहेंगी। डलहौजी के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग होगी। सोमवार को सेट पर रवीना टंडन को देखने के लिए काफी संख्या में प्रशंसक मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें