चंबा। जिले में रविवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव लोगों को कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेट किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पांच नए मामलों के साथ 21 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए है।
जानकारी के अनुसार कसाकड़ा मोहल्ले से 52 वर्षीय महिला, धड़ोग से 51 वर्षीय महिला, घोल्टी से 68 वर्षीय बुजुर्ग, खलेड़ गांव से 32 वर्षीय महिला और भरमौर से 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में मार्च माह से लेकर अभी तक 1098 कोरोना के मामले सामने आ चुके है।
इनमें से 994 मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। वर्तमान में जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 81 रह गई है। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांच नए मामलों के साथ 21 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।