फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग खत्म कर वापस लौटीं प्रियंका

Sat, 19 Apr 2014 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा के विभिन्न स्थलों पर 12 दिन से भारतीय महिला बॉक्सर के जीवन पर बन रही फिल्म मैरीकॉम की शूटिंग के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शनिवार को मुंबई रवाना हो गईं।
विज्ञापन


प्रियंका ने कांगड़ा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए फ्लाइट ली। वह दिल्ली से मुंबई रवाना होंगी। पिछले 12 दिन प्रियंका चोपड़ा ने मैकलोडगंज के सेंट जॉन चर्च, मसरूर टेंपल, सिद्धबाड़ी के नौरबलिंगा और कांगड़ा हवाई अड्डे पर शूटिंग की।

इस दौरान उन्होंने मैरीकॉम बनकर स्कूल के समय के दृश्यों में युवाओं के साथ लड़ाई भी की। सेंट जॉन चर्च में प्रियंका चोपड़ा मैरीकॉम के किरदार परिणय सूत्र में भी बंधीं। चर्च में शूटिंग के दौरान पादरी अजय सिंह ने मैरीकॉम की शादी में पादरी की भूमिका अदा की।
विज्ञापन


चामुंडा माता मंदिर में की कामयाबी के लिए पूजा

धर्मशाला में ओलंपिक मेडल विजेता मैरीकॉम प्रियंका चोपड़ा ने चामुंडा माता मंदिर में दर्शन कर फिल्म की कामयाबी की प्रार्थना भी। शनिवार को दिल्ली रवाना होने से प्रियंका ने सिद्धबाड़ी के निजी होटल में फिल्म यूनिट के सदस्यों को गिफ्ट दिए तथा उनके साथ फोटो खिंचवाए।

संजय लीला भंसाली की ओर से निर्देशित फिल्म मैरीकॉम दो अक्तूबर को रिलीज होगी। इसमें हिमाचल के कांगड़ा जिला और कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों को देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


फिल्म निर्माण कमेटी के सदस्य गौरव महंत ने बताया कि मैरीकॉम फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग पुरी हो चुकी है। शेष शूटिंग भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें