फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सीएम सुक्खू बोले- प्रदेश में 50 प्रतिशत तक फिल्माई उत्कृष्ट फिल्मों को मिलेगा वार्षिक पुरस्कार

Tue, 23 Jan 2024 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार फिल्म यूनिटों को प्रदेश में आउटडोर शूटिंग के लिए विभिन्न भागों में स्थित हवाई पट्टियों और हेलीपैड का उपयोग प्रदान करने की अनुमति देगी। 
विज्ञापन
अभिनेता नाना पाटेकर और राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार फिल्म यूनिटों को प्रदेश में आउटडोर शूटिंग के लिए विभिन्न भागों में स्थित हवाई पट्टियों और हेलीपैड का उपयोग प्रदान करने की अनुमति देगी। राज्य में कम से कम 50 प्रतिशत तक फिल्माई गई उत्कृष्ट फिल्मों के लिए सरकार वार्षिक फिल्म पुरस्कार देने पर भी विचार कर रही है। राज्य सरकार फिल्म महोत्सवों, पुरस्कारों और अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए एक फिल्म विकास निधि भी गठित करेगी। सुक्खू से ओकओवर में सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर, राजपाल यादव, निर्माता अनिल शर्मा और ‘जर्नी’ फिल्म के अन्य यूनिट सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन


फिल्म निर्माण की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश को पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित करनेे के लिए सरकार ने व्यापक फिल्म नीति तैयार की है। इसके तहत राज्य सूचना एवं जन संपर्क विभाग में एक फिल्म सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जो एकल खिड़की के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से तीन कार्य दिवस के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया से सभी स्वीकृतियां व फिल्म निर्माण संबंधी अनुमतियां सुनिश्चित की जाएंगी। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए विख्यात है। प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ बेहतरीन व अधिक विकसित शूटिंग स्थल उपलब्ध करवाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान और नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें