पर्यटन नगरी मनाली में इस साल बॉलीवुड स्टार्स का आना लगातार जारी है। रविवार को मनाली पहुंचे अभिनेता जिमी शेरगिल ने मनाली के कोठी गांव में बर्फ में कुछ शॉट दिए। वे बॉलीवुड की एक अनाम फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक कमलेश ने
बताया कि मनाली में उनका दो दिन का शूट है। इसके बाद में मुंबई के स्टूडियो में शूटिंग होगी। फुरसत के क्षणों में शेरगिल ने अमर उजाला को बताया कि मशहूर पेंटर अमृता शेरगिल उनकी दूर के रिश्ते में उनकी पड़दादी थीं। उनका जन्म यूपी में हुआ। बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा है।