फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय बोले, ये है दुनिया की सबसे सुंदर जगह, अपलोड किया वीडियो

Mon, 10 Oct 2016 09:56 AM IST
राकेश राणा/ संजय ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने कहा कि जब हमारे यहां मनाली इतनी सुंदर जगह है तो विदेशों में ही छुट्टियां क्यूं बिताई जाएं।
विज्ञापन


इसे लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया ट्विटर में ट्विट भी किया है। ट्विट के साथ अक्षय कुमार ने मनाली की एक महिला के इंटरव्यू का वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें मनाली के बारे में बताया गया है।

बॉलीवुड फिल्म जॉली एलएलबी-2 की शूटिंग के लिए करीब तीन दिन पहले अभिनेता अक्षय कुमार मनाली पहुंचे थे। यहां शूटिंग का भाग पूरा करने के बाद शनिवार को वे वापस मुंबई लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी दिन महिलाओं के साथ मुखातिब हुए अक्षय

आखिरी दिन अक्षय कुमार ने फैंस के साथ मौज-मस्ती करते हुए मनाली की वादियां भी निहारीं। इस दौरान फुर्सत के पलों में अक्षय कुमार मनाली की महिलाओं से मुखातिब हुए। उन्होंने महिलाओं से मनाली की हसीन वादियों को लेकर इंटरव्यू कर लिया।

इंटरव्यू करते हुए यमुना ठाकुर से कुल्लू-मनाली की खासियत को लेकर पूछा और अच्छी जगहों के बारे में जाना। यमुना ने भी बेझिझक अक्षय को कुल्लू-मनाली के मंदिरों समेत अन्य चीजों के बारे में बताया। साथ ही बर्फ के बारे में भी अवगत करवाया।

अक्षय के कहने पर यमुना ने सभी से कुल्लू-मनाली में आने की अपील की। शनिवार को अक्षय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में वीडियो अपलोड किया। मात्र एक दिन में लाखों फैंस इस वीडियो को देख चुके हैं और मनाली की खूबसूरती को सराह रहे हैं।

एसडीएम ज्योति राणा ने बताया कि मनाली के लिए गर्व की बात है कि अक्षय कुमार जैसा स्टार मनाली की खूबसूरती से प्रभावित होकर स्वेच्छा से टूरिज्म को प्रमोट कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें