फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर-अक्षय के स्वागत को सजने लगी मनाली, जल्द होगी शूटिंग

Mon, 05 Mar 2018 01:30 PM IST
संजय ठाकुर, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के जीवंत अभिनय के चलते चर्चित अभिनेता रणवीर सिंह और खिलाड़ी अक्षय कुमार के स्वागत के लिए मनाली सजने लगी है। कुदरत भी मनाली के नैसर्गिक सौंदर्य में चार चांद लगाने को मेहरबान है।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में दोनों स्टार मनाली में शूट करते नजर आएंगे। इसके अलावा बॉलीवुड और पंजाबी तथा साउथ की कुछ फिल्में मनाली में शूट होंगी।

अमिताभ बच्चन की ...अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो और शाहरुख खान की वीरजारा फिल्म के स्थानीय कोआर्डिनेटर रहे अनिल कायस्था ने कहा कि बर्फ बारी के चलते उन्हें सुभाष घई, आदित्य चोपड़ा और अनुराग कश्यप समेत कई नामचीन बॉलीवुड हस्तियों के लोकेशन देखने के लिए फोन आ रहे हैं। 

रमेश रजनु का कहना है कि सोमवार से मनाली में बर्फबारी के नजारे को कैद करने को एक पंजाबी फिल्म के गाने की शूटिंग शुरू हो रही है। बर्फबारी के बाद मनाली में फिल्मों की शूटिंग की लंबी कतार शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इस साल पहले एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग को जिम्मी शेरगिल आए। उसके बाद बागी-2 को शूटिंग के टाइगर श्रॉफ आए। अब आने वाले दिनों में रणवीर और अक्षय कुमार पहुंच रहे हैं। जानकारों का मानना है कि मनाली हमेशा से बॉलीवुड को आकर्षित करती रही है।

यहां दिलीप कुमार की बैराग, राजकुमार की मर्यादा, शशी कपूर, शर्मिली और धर्मेंद्र की तहलका समेत कई रेट्रो दौर की फिल्में मनाली में शूट हुई हैं। रितिक की कृष, आमिर की फ न्ना जैसी कई नए जमाने की फिल्में भी शूट हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें