फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी नहीं लगाने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, निर्देश जारी

Thu, 16 Feb 2023 10:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा निदेशक ने कहा कि बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाना सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों के लिए अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी नहीं लगाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी जिला उपनिदेशकों को इस बाबत सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा निदेशक ने कहा कि बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाना सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों के लिए अनिवार्य किया गया है। कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला उपनिदेशकों से ऐसे स्कूलों की जानकारी देने को कहा, जहां अभी तक बायोमीट्रिक मशीनें लगी नहीं हैं या खराब हैं। समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए निदेशालय की ओर से फंड की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने कैमरे लगाने का फैसला लिया हुआ है। शिक्षा निदेशक ने कहा कि सभी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए। इसकी रिकॉर्डिंग को भी आगामी कुछ माह तक रखने की व्यवस्था करने को कहा गया है। शिक्षकों की एसीआर को समय से निदेशालय भेजने के भी जिला उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान निदेशालय के निरीक्षण दस्ते को और अधिक मुस्तैदी से कार्य करने को कहा गया। स्कूलों का लगातार निरीक्षण कर रिपोर्ट को निदेशालय भेजने के निर्देश दिए गए। मिड-डे मील की लगातार जांच करने को भी कहा है। बैठक के दौरान जिला उपनिदेशकों ने स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या, स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी भी निदेशक को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें