फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार में टक्कर; एक की मौत, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन थाने के तहत वीरवार को एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सिविल अस्पताल कुमारसैन पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अनुज मेहता अपने
एलपी ट्रक नंबर 63 ई 5200 को लेकर नारकंडा से बिथल की ओर आ रहे थे। जब वह चील मोड़ के पास पहुंचे तो एक कार संख्या एचपी 32 ए 3401 सैंज की ओर से तेजरफ्तार से आई और ट्रक के साथ टकरा गई। तेजरफ्तार होने के कारण कार उछल कर पहाड़ी से जा टकराई। दुर्घटना में कार चालक नारायण सिंह (46) पुत्र हिरदा राम, गांव द्वारवा, पीओ संगलबाड़ा तहसील थुनाग जिला मंडी, चेतन लता (16) पुत्री यशवंत संगलबाड़ा तहसील थुनाग जिला मंडी, ज्योति (14) पुत्री यशवंत संगलबाड़ा तहसील थुनाग जिला मंडी घायल हो गए। जबकि, यशवंत (41) पुत्र चौदका राम संगलबाड़ा तहसील थुनाग जिला मंडी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि चालक नारायण पर लापरवाही से वाहन चलाने पर धारा 279, 337 और 304 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें