फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: मंडी के वरुण बरारी ने फतह की यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रस

Thu, 02 Oct 2025 12:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

 मंडी जिले के वरुण बरारी ने अपनी साहसिक उपलब्धियों की सूची में एक और ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। 
विज्ञापन
वरुण बरारी ने फतह की यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के वरुण बरारी ने अपनी साहसिक उपलब्धियों की सूची में एक और ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। वरुण ने अपनी नौ सदस्यीय टीम का नेतृत्व करते हुए यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रस को फतह किया। 5,643 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने के लिए बर्फीली हवाओं और कठिन रास्तों का सामना किया। वरुण नगर निगम मंडी के वार्ड-एक खलियार के रहने वाले हैं। रूस में आयोजित यह चुनौतीपूर्ण अभियान आठ दिन तक चला। माउंट एल्ब्रस को यूरोप की सर्वोच्च चोटी माना जाता है और इस पर विजय पाना किसी भी पर्वतारोही के लिए गौरव का क्षण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी वरुण ने लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल की कई ऊंची चोटियों पर सफल पर्वतारोहण किया है। उनकी इन उपलब्धियों ने क्षेत्र के युवाओं को साहसिक खेलों और रोमांचक यात्राओं के लिए प्रेरित किया है। वरुण अब अक्तूबर में चेक गणराज्य की एक टीम का नेतृत्व करते हुए उत्तराखंड में आयोजित ब्लैकपीक अभियान में हिस्सा लेंगे। इस अभियान के लिए भी वह पूरी तरह तैयार हैं और इसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश से ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वह शिखर ट्रैवल्स एक एडवेंचर आधारित कंपनी में बतौर सेल्स प्रोफेशनल कार्यरत हैं। वरुण का कहना है कि उनका उद्देश्य युवाओं को पर्वतारोहण और एडवेंचर गतिविधियों की ओर बढ़ावा देना है। वह मानते हैं कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें