इस अभियान के लिए आईटीबीपी की पर्वतारोहण टीम बीते 22 मार्च को दिल्ली मुख्यालय से नेपाल के लिए रवाना हुई और 27 मार्च को काठमांडू से मकालु क्षेत्र की ओर रवाना हुई। विकट परिस्थितियों में सहायक कमांडेंट संजय कुमार ने अपनी पांच सदस्यीय टीम के साथ मिलकर 19 अप्रैल को प्रातः 8:15 बजे शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया और राष्ट्र को गौरवान्वित किया। इस सफलता के साथ आईटीबीपी भारत का प्रथम सशस्त्र सैनिक पुलिस बल बन गया है, जिसने माउंट मकालु का सफल आरोहण किया है। इस अभियान की फ्लैग इन सेरेमनी 14 मई को दिल्ली में की गई। इस दौरान केंद्रीय मूह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की है।