स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली टीम के सदस्य हिमाचल के सिरमौर के कमरऊ निवासी सेना के जवान अंकुश तोमर ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इससे भारत के ओलंपिक सपनों को भी एक नई दिशा मिली है। 27 से 31 जनवरी तक सीएमई के आर्मी रोविंग नोड के माध्यम से चैंपियनशिप हुई। वर्ष 2018 से देश की 18 ग्रेनेडियर्स में तैनात कमरऊ निवासी अंकुश तोमर ने बताया कि देश के लिए अंतरराष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में पदक जीतना सपना है। इस सपने की तरफ राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन से आगे बढ़ने का प्रयास हो रहा है। अब तक कुल देवता शिरगुल महाराज, देवी ठाहरी, पिता रामलाल तोमर, मां गुलाबी देवी और बड़े भाई मोहन तोमर समेत ग्रामीणों का आशीर्वाद रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से 2024 तक स्वर्ण पदक के बाद रजत और कांस्य पदक राष्ट्रीय रोइंग में जीतने में कामयाब रहे हैं।