फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: अभिषेक शर्मा अमेरिका की थल सेना में बने लेफ्टिनेंट, अतुल जमवाल ने पास की सीडीएस परीक्षा

Sat, 05 Jul 2025 10:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, डमटाल (कांगड़ा)नादौन

सार

ठाकुरद्वारा गांव के अभिषेक शर्मा पुत्र राजेश कुमार शर्मा ने अमेरिका की थल सेना में लेफ्टिनेंट का कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा, अतुल जमवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत ठाकुरद्वारा गांव के अभिषेक शर्मा पुत्र राजेश कुमार शर्मा ने अमेरिका की थल सेना में लेफ्टिनेंट का कार्यभार संभाला। पंचायत प्रधान गणेश चौधरी, पराल पंचायत के पूर्व प्रधान केवल सिंह फौजी, बकरारवां पंचायत की प्रधान रानी देवी और बसंतपुर पंचायत के प्रधान कुलदीप सहित अन्य ने अभिषेक को उपलब्धि पर बधाई दी है। 

विज्ञापन


हमीरपुर के अतुल जमवाल ने सीडीएस की परीक्षा में देशभर में प्राप्त किया 53वां रैंक 
वहीं नादौन क्षेत्र के जलाड़ी पंचायत के हरमंदिर मंडयालां गांव के अतुल जमवाल ने सीडीएस परीक्षा में देशभर में 53वां रैंक प्राप्त किया है। उनकी नियुक्ति इंडियन नेवी में बतौर सब लेफ्टिनेंट के रूप में हुई है। अतुल के पिता राजेश कुमार सीटीयू में बस कंडक्टर हैं, जबकि माता कमला देवी गृहिणी हैं। अतुल की बहन रितिका बीएससी नर्सिंग कर रही हैं।

घर पहुंचने पर जलाड़ी पंचायत के प्रधान जगमोहन की अगुवाई में पंचायत की ओर से अतुल को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। अतुल के पिता राजेश कुमार ने बताया कि अतुल ने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई नादौन के एमवीएम स्कूल से की है। जमा दो तक की पढ़ाई नवोदय स्कूल हमीरपुर से करने के बाद एनआईटी हमीरपुर से उसने इंजीनियरिंग की। अतुल ने सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें