फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: ग्रिल काटकर हवालात से फरार हुआ चिट्टा तस्करी का आरोपी, शिमला पुलिस ने जगह-जगह की नाकाबंदी

Mon, 15 Jul 2024 08:37 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला के ढली पुलिस थाने से चिट्टे की तस्करी का आरोपी हवालात की ग्रिल काटकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए जगह-जगह नाकाबंदी कर दी है। 
विज्ञापन
ढली पुलिस थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के ढली पुलिस थाने की हवालात से रविवार रात चिट्टे की तस्करी का आरोपी हवालात की ग्रिल काटकर फरार हो गया। हैरानी इस बात की है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने की बात का पता चलते ही पुलिस स्टेशन में अफरातफरी मच गई। इसके बाद आनन-फानन में घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए जगह-जगह नाकाबंदी कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


फरार आरोपी की पहचान आकाश माथुर (23) निवासी ए-60 पर्यावरण कॉम्पलेक्स साउथ दिल्ली के रूप में हुई है। नौ जुलाई को ढली के भट्ठाकुफर में पुलिस ने उसे 14.61 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर क्षेत्र के युवाओं को चिट्टा बेचने के आरोप हैं। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड मिली थी। इसी दौरान उसे पूछताछ के लिए ढली थाने में हिरासत में रखा गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार देर रात आरोपी थाने में लगी खिड़की की ग्रिल काटकर फरार हो गया।
 

विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने के लिए जिला पुलिस ने कई टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों का नेतृत्व एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों को सौंपा गया है। आरोपी के प्रदेश से बाहर भागने की आशंका है। इसको देखते हुए सभी बस अड्डों के अलावा बैरियरों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी इस बारे में अलर्ट कर दिया गया है। जिले के बैरियरों पर सभी वाहनों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। हालांकि पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी देर शाम तक फरार आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं इस मामले में पुलिस स्टेशन में रात के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर गाज गिरना भी तय माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें