फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला और कोटखाई में 12.72 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन की शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के मामलों में कार्रवाई करते हुए चार युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। दोनों ही मामलों में पुलिस की टीम ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पहला मामला बालूगंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत टुटू क्षेत्र का है। यहां स्पेशल सेल की टीम ने कैंची मोड़ नजदीकी महासू विल्ला के समीप शनिवार रात को नाकेबंदी की थी। इस दौरान वाहनों की नियमित रूप से जांच की जा रही थी। एक वाहन टुटू की ओर आ रहा था, जिसे पुलिस ने शक के आधार पर जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान युवकों के कब्जे से 8.450 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान मोहित और इंद्र निवासी मज्याट के रूप में हुई है। स्पेशल सेल की टीम ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए जतोग पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है।
दूसरा मामला कोटखाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पेश आया। शनिवार रात को पुलिस की टीम हुल्ली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम ने दो युवकों की शक के आधार पर तलाशी ली। उनके कब्जे से 4.27 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान सचिन चौहान निवासी कोटखाई और नीतिश निवासी सुन्नी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
जिला पुलिस नशा तस्करी को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। शिमला और कोटखाई में पुलिस ने चार आरोपियों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिला पुलिस मिशन क्लीन के तहत नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए काम कर रही है।
संजीव कुमार गांधी, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें