फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पंद्रह साल पुराने चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने 9 अक्तूबर तक जेल भेजा आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस थाना ढली के तहत पंद्रह साल पहले हुई चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान रमेश कुमार निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

स्टेट वर्सेस आरिफ हुसैन मामले में पुलिस थाना ढली में आईपीसी धारा 379, 381, 411 और 34 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में आरोपी रमेश कुमार के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम), शिमला की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। अदालत के आदेश की अनुपालना करते हुए ठियोग थाना पुलिस की टीम ने 5 अक्तूबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे सीजेएम शिमला की अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 9 अक्तूबर तक जेल भेज दिया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि लंबित आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का विशेष अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें