फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और मारने की धमकी पर आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला/भावानगर।

सार

  मुख्यमंत्री  के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान गांव भगोट निवासी रजनीश के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बुधवार को शिवनगर निवासी विश्व शामा ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किए गए वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

वीडियो में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। वीडियो में एक विशेष समुदाय के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान होने के बाद उसे भोटा पुलिस चौकी में पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहां पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है। अभी तक की जांच में व्यक्ति के खिलाफ सुबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें