फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसे, चार लोगों की मौत, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा रामपुर के झाकड़ी में आर्मी कैंप के नजदीक हुआ। यहां शुक्रवार रात एक बाइक और महिंद्रा पिकअप के बीच जबर्दस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे में मारे गए लोगों की पहचान संजीव कुमार पुत्र मंगलदास, गांव शरणपुर, करतोट और बबलू पुत्र चरणदास, गांव बसाहरा के तौर पर हुई है, जबकि राजेश पुत्र विजय कुमार गांव करतोट को चोटें आई हैं। उसका महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर में इलाज चल रहा है। रात करीब 10 बजे ये बाइक एचपी 06ए 6038 रामपुर से रत्नपुर की तरफ जी रही थी। इसपर तीन युवक बैठे थे।

जैसे ही बाइक आर्मी कैंप के पास पहुंची तो वहां किन्नौर की ओर से आ रही पिकअप एचपी 06ए 0228 के साथ इसकी जबर्दस्त टक्कर हो गई। हादसे में संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बबलू की मौत रामपुर अस्पताल से शिमला ले जाते समय कुमारसैन के समीप हुई। वहीं राजेश कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इनोवा के खाई में गिरने से महिला की मौत

वहीं ऊना के लठियाणी के समीप एक इनोवा गाड़ी के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतका की पहचान नेहा कैथ निवासी द्वारका नई दिल्ली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालू इनोवा कार में शनिवार सुबह बाबा बालक नाथ मंदिर से माथा टेककर दिल्ली लौट रहे थे।

लठियाणी से चार किलोमीटर पीछे उतराई पर चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी तीखे मोड़ पर पैराफिट से टकराकर गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में सावर में आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना की सूचना 108 और पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और बड़सर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने द्वारका निवासी नेहा कैथ को मृत घोषित कर दिया।

ये हुए घायल
सड़क हादसे में 40 वर्षीय दीपक कैथ निवासी द्वारका नई दिल्ली, लक्ष्मी नारायण (53) संतोष कुमारी (40), रज्जो देवी (70), स्वाति (29), पनप  (4), अनन्य (1) निवासी पालम कॉलोनी नई दिल्ली घायल हुए हैं। जबकि नेहा कैथ की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

आनी में मारुति पलटी, एक की मौत

कुल्‍लू के आनी के रूना-जुंडवा मार्ग पर आनी से आ रही एक मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चालक सुरक्षित है। डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि शनिवार सुबह आनी पंचायत के हरिबाग के रहने वाले लोभूराम अपने पिता ठाकुर दास के साथ आनी की ओर आ रहा था।

शरणधार के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा लुढ़की। इसमें ठाकुर दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें