फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के पास गहरी खाई में गिरी कैंपर, दो की मौत

Mon, 07 Mar 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
शिमला के रामपुर के पास एक कैंपर गाड़ी के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। - फोटो : .
विज्ञापन
शिमला के रामपुर के पास एक कैंपर गाड़ी के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति घायल है जिसे रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह के समय हुआ है।
विज्ञापन


प्रारंभिक सूचना के अनुसार कैंपर में सवार ये तीनों लोग निरमंड से बांदल की ओर जा रहे थे। जैसे ही बड़ाढांक के पास पहुंचे कि चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे कैंपर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्‍थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों और घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान जेहलेर निवासी उतम सिंह और बसवारी निवासी सतपाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, घायल व्यक्ति को रामपुर अस्पताल लाया गया है। यहां इसका उपचार चल रहा है। हादसे में इसे भी गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें